सोशल Influencer कमल कौर की हत्या, कार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

भटिंडा : (परमजीत गिल)  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ़ कमल कौर का मर्डर हो गया है. शव कार में मिला है. भटिंडा पुलिस जांच में जुट गयी है. कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थी.घर से इवेंट में जाने की बात कहकर निकली थी कमल कौर…सोशल मीडिया में उसके काफी फोलोवेर्स थे.  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  कमल इन्स्ताग्राम में पोस्टें किया करती थी. रील भी बनाती थी.  इंस्ट्राग्राम पर 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वह रील्स पोस्ट करने के लिए जानी जाती थीं. कुछ रील्स पर विवाद भी हुआ था. पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है. लोगों को कार से दुर्गन्ध आई तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार,  कमल कौर का कहीं और मर्डर किया फिर कार में यूनिवर्सिटी के पार्किग एरिया में छोड़ दिया गया.   कमल ने लास्ट पोस्ट में लिखा था नो इमोशन नो लव…

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

एसपी बठिंडा नरिंदर सिंह के उताबिक,   कल शाम को हमें सूचना मिली कि आदेश अस्पताल में एक कार खड़ी है और उसमें से कुछ दुर्गंध आ रही है. पुलिस की एक टीम वहां पहुंची… हमें उस कार की पिछली सीट पर एक लड़की का शव मिला. प्रारंभिक जांच में लड़की की पहचान लुधियाना की कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के रूप में हुई है. वह 9 जून को अपनी मां से यह कहकर घर से निकली थी कि वह एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने जा रही है… हमारी प्राथमिकता यह जानना है कि उसका शव वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English