स्मृतिवन ऋषिकेश लालपानी वनबीट में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत योग दिवस पर फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशन में जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य विनोद जुगलान के संयोजन में  स्मृतिवन ऋषिकेश लालपानी वनबीट में नगर निगम ऋषिकेश और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से (एन कैप) राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत योग दिवस पर फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं समिति सदस्य डॉ विनोद जुगलान ने कहा कि योग दिवस पर योगाभ्यास के बाद पौध रोपण हरित योग का संदेश देता है।हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी के लिए हमारी योग संस्कृति और पौध रोपण से प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है।नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चन्द्र कान्त भट्ट ने कहा पौध रोपण के बाद उनका संरक्षण जरूरी है।इससे पूर्व जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्यों ने खदरी गंगा तट स्थित अमृत सरोवर अमृत वाटिका में योगाभ्यास किया।पौध रोपण कार्यक्रम के इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार,वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गम्भीर सिंह धमान्दा,उपराजिक अधिकारी चन्द्र शेखर भट्ट,उपराजिक अधिकारी स्वयम्बर दत्त कण्डवाल,वन दरोगा अवतार सिंह रावत,वन दरोगा सुनील भदुला,वनबीट अधिकारी धर्म सिंह राणा, वनबीट अधिकारी राजेश बहुगुणा, गुरमीत सिंह,सुभाष बहुगुणा,ज्योति कुमारी,लक्ष्मी देवी,पिंकी कुमारी,विभा नामदेव,ममता रमोला,क्रान्ति देवी,ऊषा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English