श्री बद्रीनाथ : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दर्शन को पहुंचे बदरी- केदार…राज्यपाल भी रहे साथ में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बदरीनाथ/ केदारनाथ : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपरिवार आज शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इससे पहले आज प्रात: उप राष्ट्रपति ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) / जिला प्रशासन चमोली/ रूद्रप्रयाग ने उनका स्वागत कर भगवान बदरीविशाल/ भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल( अवकाश प्राप्त) गुरुमीत सिंह भी दर्शन को पहुंचे।

ALSO READ:  UK : कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : राज्यमंत्री भावना मेहरा

Related Articles

हिन्दी English