श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बदरीनाथ धाम : कल नर्सिंग भगवान् के दर्शन के बाद आज भारतीय वायु सेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज प्रात: साढे आठ बजे भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किये तथा उसके बाद वह श्री केदारनाथ दर्शन हेतु रवाना हुए तथा साढे दस बजे पूर्वाह्न बाबा केदार के दर्शन किये उनके साथ पारिवारिक जन तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे।

एयर चीफ मार्शल बदरीनाथ आर्मी हैलीपेड से प्रात: 8.15 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे. श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। तथा सवा दस बजे पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम पहुंचे जहां
श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। तथा भगवान केदारनाथ जी के दर्शन को पहुंचे। भगवान केदारनाथ जी का रूद्राभिषेक पूजा की।इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने एयर चीफ मार्शल को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद अंगवस्त्र, भस्म,‌रूद्राक्ष माला भेंट की इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला सहित तीर्थयात्री एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

इससे पूर्व एयर चीफ मार्शल ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा वेदपाठ पूजा में शामिल हुए। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न करायी। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल ने देश की खुशहाली की कामना की।मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने कल शुक्रवार शाम श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में दर्शन किये आज बदरीनाथ धाम दर्शन को आये। बदरीनाथ मंदिर परिसर में एयर चीफ मार्शल 45 मिनट तक रहे इसके बाद केदारनाथ दर्शन को रवाना हुए। पूजा दर्शन हेतु केदारनाथ धाम में सवा घंटा तक मौजूद रहे। बताया कि इस दौरान उन्होंने सभी का धन्यवाद किया तथा बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर फोटो भी खिंचवाई।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

इस अवसर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, केदार सिंह रावत, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, कुलानंद पंत विकास सनवाल, दीपक सयाना, योगेंद्र नेगी, हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English