ऋषिकेश: डोईवाला में दो बेटियों को जान से मारने वाले को मिले कड़ी सजा : कुसुम कण्डवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: डोईवाला में पिता द्वारा अपनी ही दो बेटियों को जान से मारने के मामले में महिला आयोग की  अध्यक्ष  कुसुम कण्डवाल ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत शर्मनाक है ऐसे मामले होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

महिला आयोग की  अध्यक्ष  कण्डवाल  ने मामले में कोतवाली डोईवाला प्रभारी  राजेश शाह से फोन पर वार्ता करते हुऐ इस घटना की जानकरीं ली और मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द उक्त अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए कहा था।  मामले में कोतवाली प्रभारी डोईवाला ने आयोग की अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गयी थी.   पुलिस ने सम्बंधित मामले में उसके बाद आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार भी कर लिया था.

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

महिला आयोग की  अध्यक्ष  कण्डवाल  ने ऐसे मामले को शर्मनाक व घटिया मानसिकता की उपज बताया है। महिला आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि इन मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English