स्वo अधिवक्ता नवीन शुक्ला के घर “अंकुरण” ने दी दस्तक.. बच्चे के इलाज के लिए होगी हऱ सम्भव मदद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अंकुरण परिवार का एक और सराहनीय कदम..सौंपी संकल्पित सहयोग राशि
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ समाज हित में सेवा सहयोग और समर्पण का भाव लिए हर समय हर किसी जरुरत मंद के लिए सदैव तत्परता से कार्य करने वाली संस्था अंकुरण फाउंडेशन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया है जी हाँ अंकुरण परिवार का एक और सराहनीय कदम सामने आया है आपको बताते चलें बीती 22 मई को शहर में एक बेहद दुःखद सड़क हादसा हुआ था जिसने भी इस हादसे को सुना हर किसी क़ी आँखें नम थीं,दरसल बीती 22 मई क़ी सुबह नगर क्षेत्र निवासी अधिवक्ता नवीन शुक्ला अपने बच्चे को बाईक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे कि स्कूल से चंद कदम दूरी पर सामने से आ रहे कार सवार युवक ने अधिवक्ता नवीन शुक्ला क़ी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी थी,टक्कर इतनी भीषण थी कि अधिवक्ता के शरीर पर गंभीर चोटें आईं जिस वज़ह से अधिवक्ता नवीन शुक्ला क़ी मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके बच्चे को डाक्टरों ने गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर कर दिया था,मासूम एक महीने तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा,जिले में हऱ कोई मासूम क़ी सलामती क़ी दुवाएं कर रहा था,इस बीच जिससे जो हो सका जितना हो सका मासूम के इलाज के लिए अपना सराहनीय योगदान करता रहा। आखिरकार सभी दुवाएं लगीं और स्व0नवीन शुक्ला का बेटा लखनऊ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापस आ गया।
आपको बता दें लखनऊ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर बच्चे के घर वापस आने पर अंकुरण परिवार ने अधिवक्ता स्व0 नवीन शुक्ला के परिवारीजनों से मिलकर परिवार का हाल जाना और आगे बच्चे के इलाज के लिए अंकुरण के सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई सहयोग राशि चेक के माध्यम से रुपए 50,000/- की सहायता राशि परिवार को सौंपी गई है,अंकुरण फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष मो आरिफ खान  ने बताया कि आगे भी बच्चे के इलाज में किसी भी प्रकार क़ी जरुरत पड़ने पर अंकुरण परिवार हर तरह क़ी मदद के लिए तैयार है,बच्चा शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हो अंकुरण परिवार ईश्वर ऐसी कामना करता है।
ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English