ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरे युवक का SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने किया शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : बुधवार को यानी   दिनाँक 20 नवंबर 2024 को DCR टिहरी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू  के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़,  सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ  तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। युवक ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट के पास पैर फिसलने के कारण खाई में नदी किनारे गिर गया था. जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राफ्ट की सहायता से उक्त युवक के शव को नदी किनारे से बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतक का नाम- कबीर अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास देहरादून है.

Related Articles

हिन्दी English