ऋषिकेश : हरिपुर कला में दिल्ली का युवक वंश चौहान बहा गंगा नदी में, SDRF ने चलाया सर्च

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़,   रविवार को  दोपहर लगभग 12:30 बजे गंगा स्नान के दौरान वंश चौहान, उम्र लगभग 17 वर्ष, पुत्र  राकेश चौहान, निवासी गली नंबर 8 ए/1, मंडोली जेल रोड, हर्ष विहार, दिल्ली, गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक अपने परिजनों के साथ हरिपुर कला स्थित गीता कुटीर घाट पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक गंगा के तेज बहाव में आकर वह नदी में डूब गया।सूचना प्राप्त होते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम द्वारा त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। SDRF द्वारा देर शाम तक नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की गई, किन्तु युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।गंगा में अत्यधिक तेज बहाव व गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है, बावजूद इसके SDRF की टीम द्वारा दिनांक 20 जुलाई को भी सर्चिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है। जनसाधारण से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित घाटों का ही प्रयोग करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से बचें।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English