ऋषिकेश : पूर्व में नदी में डूबे व्यक्तियों की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, शिवपुरी में एक शव बरामद

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : पूर्व में नदी में डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF टीम द्वारा आज भी घटनास्थल से लेकर सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र के यूसुफ बीच में डूबे एक युवक का शव आज सुबह स्थानीय पुलिस एवं आपदा राहत दल (SDRF) की टीम द्वारा शिवपुरी एडी से बरामद किया गया। बरामद शव की पहचान राहुल चौहान पुत्र सुभाष चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा कर ली गई है तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।SDRF की टीम अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है तथा सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।



