ऋषिकेश: युवा न्याय संघर्ष समिति ने किया SDM कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ, वनन्तरा रिसोर्ट प्रकरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: सोमवार को न्याय संघर्ष समिति ने एसडीएम कार्यालय में राज्य पुलिस प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिलस्वाल ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच हुआ वीआईपी के नाम के खुलासे को लेकर विगत 2 माह से अधिक समय से चल रहे धरना आमरण अनशन के जरिए चल रहे आंदोलन की अनदेखी के विरोध में सरकार व राज्य प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए एसडीएम कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से प्रार्थना क्या कि इस तानाशाह सरकार को जल्द से जल्द सद्बुद्धि दें ताकि बहन अंकिता भंडारी व विधानसभा भर्ती घोटाले में मुख्य दोषियों को सजा दें और आमजन को न्याय मिले ताकि आने वाले समय में किसी की बेटी के साथ अन्याय न हो।

ALSO READ:  UK : जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

मौके पर राजेंद्र कोठारी, जयेंद्र रमोला, पार्षद राकेश मियां, पार्षद भगवान सिंह पंवार, गोकुल रमोला, युवा जिला अध्यक्ष सन्नी प्रजापति, युवा विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, सुमित त्यागी, जितेंद्र पाल पाठी, संजय शर्मा, प्रिंस सक्सेना, जयपाल बिट्टू, प्रवीण जाटव, सावित्री देवी, जया डोभाल, रामेश्वरी चौहान, युद्धवीर चौहान, सूरज, नितीश जैन, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, हरि राम वर्मा, विक्रम भंडारी, हरिराम वर्मा, त्रिलोकीनाथ, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English