चंपावत : एसडीएम अनिल चन्याल का पता लगा 44 घण्टे के बाद, कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। एसडीएम अनिल चन्याल का पता लग गया है। वे शिमला में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। चंपावत से अचानक वे कल सुबह गायब हो गए थे।उनके कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।बताया जा रहा है अचानक अस्वस्थ महसूस होने से वे शिमला चले गए थे स्वास्थ्य लाभ के लिए। फिलहाल एसडीएम के मिलने के बाद शासन ने राहत की सांस ली है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी व पुलिस से उनकी बात हो गयी है।

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

इससे पहले उनका प्राइवेट फोन स्विच ऑफ बता रहा था. इसके बाद पुलिस जोर शोर से एसडीएम अनिल की तलाश में जुटी हुई थी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे. वही एसडीम का प्राइवेट फोन स्विच ऑफ होने की वजह से तलाश में काफी दिक्कत आ रही थी।

Related Articles

हिन्दी English