यूपी : सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन..

प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोकझोंक..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सात सूत्रीय मांगों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।बैनर पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस व कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक व झड़प भी हुई।आपको बताते चलें समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष वैभव मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे,इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय एक मांग पत्र भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।मांग पत्र में इस बात का उल्लेख है कि धनंजय सिंह को जेल भेजा गया है। हम कोर्ट के फैसले को मानते हैं लेकिन देश जानता है कार्यपालिका और न्यायपालिका पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सरकार के दबाव में उन नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जो जनता की आवाज बन रहे। ऐसे में उनके दोष पर पुनः जांच कर उन्हें बरी किया जाए। वही पेपर लीक को मुद्दा बनाते हुए पेपर लीक के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम की मांग की गई है। परीक्षा केंद्र 40 किमी की रेंज में रखा जाए इससे ऊपर केंद्र बनने पर यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग की गई है।

Ad

Related Articles

हिन्दी English