सहारनपुर : साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर : भड़काऊ पोस्ट वायरल कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवक का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया।

बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम लतीफपुर भूड़ निवासी शब्बीर पुत्र शरीफ एवं ग्राम साढौली कदीम निवासी सावेज पुत्र लियाकत ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ओर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार एवं विशाल बाबू को साथ साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले युवकों में से एक युवक सावेज पुत्र लियाकत को गिरफ्तार कर लिया ओर तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद मोबाइल सेट जिससे उसने भड़काऊ पोस्ट वायरल की थी बरामद हुआ।पुलिस ने पकड़े गए युवक का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English