सहारनपुर :DM, SSP ने शाकंभरी देवी पहुंचकर नवरात्र से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंदिर व्यवस्थापक राणा अतुल्य प्रताप सिंह से मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा को लेकर किया विचार-विमर्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खुर्शीद आलम की रिपोर्ट-

सहारनपुर : जनपद की बेहट तहसील क्षेत्र में स्थित सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। रविवार को डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ विपिन तांडा ने सिद्धपीठ परिक्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया ओर अधीनस्थों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए, इससे पूर्व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने माता श्री शाकंभरी देवी दरबार में मत्था टेका और मंदिर व्यवस्थापक राणा अतुल्य प्रताप सिंह से मेले को लेकर विचार विमर्श किया।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

रविवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ विपिन तांडा चैत्र नवरात्र मेले के मौके पर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे ओर सर्व प्रथम बाबा भूरे देव की पूजा अर्चना करने के बाद मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, मंदिर से करीब 1 किलोमीटर आगे माता रक्तदंतिका मंदिर के पास बाढ़ सुरक्षा चौकी स्थापित होगी, साथ ही एक फ्लैड कंपनी व पर्याप्त पुलिस ओर पीएसी को भी तैनात किया जाएगा ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम दीपक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट मुनीश चंद्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह सहित बेहट एवं मिर्जापुर इंस्पेक्टर मौजूद रहे। एसएसपी ने वापस लौटते समय बेहट कोतवाली का निरीक्षण किया जहां उन्होंने महिला हेल्प डेक्स, बैरग के साथ अभिलेखों का निरीक्षण किया, ओर उन्होंने अपने अधीनस्थों से कहा कि फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से लें और उनका समय से निदान कराए।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English