सहारनपुर : धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट/सहारनपुर : धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।

बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा एक आरोपी देहात कोतवाली सहारनपुर क्षेत्र के ग्राम चाटका स्थित अपने पुराने मकान पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन चौहान, सुरेश पाल सिंह, कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल धीरज कुमार को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापा मारा तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिसका पीछा कर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मन्सूर अली अफजाल निवासी ग्राम माजरा पोस्ट ऑफिस वाली गली थाना पटेल नगर जनपद देहरादून बताया।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

उसने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा अमेरिका में रह रही एक महिला के स्थान पर दूसरी महिला से पावर ऑफ अटॉर्नी अपने साथी के नाम करा कर अपने नाम जमीन का बैनामा करा लिया था जिसका अमेरिका की महिला को पता लगने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का संगीन धाराओं 420/467/468/471/120 बी भादंवि में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।

ALSO READ:  प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ्तार, प्रेमिका मिलने जा रही थी करंट लगने से हुई मौत

बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English