सहारनपुर : सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार : एसडीएम

बेहट कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का किया आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर/बेहट। एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि होली एवं शब-ए-बरात का त्योहार मिल जुल कर मनाए। यह बात उन्होंने मंगलवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनीष चंद ने कहा कि होली व शब-ए-बरात के त्योहार को आपस में मिलजुल कर मनायें। किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में अगर कहीं भी अवैध रूप से कच्ची शराब निकालता है तो उसकी सूचना समय रहते पुलिस को दे जिससे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सेवा के तत्पर हैं। किसी भी असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दे अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर के संस्थापक कुंवर आदित्य राणा ने कहा कि बेहट तहसील क्षेत्र के सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्यौहारों को मनाते आये हैं ओर आगे भी मनाते रहेंगे।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की

पूर्व चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैय्या ने कहा कि बेहट क्षेत्र के लोग अमन पसंद है। क्षेत्र के सभी जाति ओर धर्म के लोग सभी त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाते आये हैं ओर आगे भी मनाते रहेंगे।वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी ने कहा कि बेहट क्षेत्र की जनता आपसी मेलजोल के साथ रहती आई हैं ओर आगे भी ऐसे ही रहेगी।

ALSO READ:  UK : श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा

व्यापारी नेता अवनीश अग्रवाल ने कहा कि हमारा कस्बा एकता की मिशाल है। हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे के रहते हैं।इस अवसर पर व्यापारी नेता राकेश गाबा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, भाजपा नेता मोहित जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विजेंद्र सैनी, राजसिंह राणा, अंशुल जैन, सत्य प्रकाश रोहिला, अजय सिंघल उर्फ टीपू, नवीन चौधरी, व्यापारी नेता वशिष्ठ गुप्ता, सबलू चौहान, मांगे राम शर्मा, बसपा नेता एवं एडवोकेट बबलू कुमार, अरशद खान, प्रधान राशिद आदि सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English