सहारनपुर: नव वर्ष के पहले दिन सिद्धपीठ मां शकुंभरी देवी मंदिर दर्शनों को उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट/सहारनपुर: नव वर्ष के पहले दिन सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए भक्तों ने मां शेरावाली के चरणों में शीश नवा कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक आदित्य राणा द्वारा विशेष प्रबंध किए गए वहीं, दूसरी ओर सहारनपुर मंडल आयुक्त सहित कई अधिकारियों ने भी शाकुंभरी देवी पहुंच मां भवानी के चरणों में शीश नवाया।

रविवार को नव वर्ष की शुरुआत हुई नए साल सभी लोग अपने अपने तरीके से मनाते हैं। कुछ लोग जहां नया साल मनाने के लिए घूमने जाते हैं वहीं दूसरी ओर धार्मिक प्रवृत्ति से जुड़े लोग नव वर्ष का शुभारंभ अपने तरीके से करते हैं। रविवार को मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही करीब सुबह पांच बजे से ही सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थी। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर परिसर तक पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली के चरणों में शीश नवा कर प्रसाद चढ़ाते हुए नए वर्ष के लिए मंगल कामनाएं की। आपको बता दे कि कोरोना के बाद सिद्ध पीठ माता शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में नववर्ष के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ इकट्ठा हुई। लाखों भक्तों ने मां शेरावाली के जयकारों के बीच दर्शन किए मंदिर व्यवस्थापक आदित्य राना की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए संपूर्ण व्यवस्था की गई थी।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English