यूपीएससी की परीक्षा में 630वीं रैंक की हासिल सहारनपुर सीओ चित्रांशु गौतम ने, बेहट सर्किल के पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट चित्रांशु गौतम ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 630वीं रैंक हासिल की है उनके द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने पर बेहट सर्किल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट चित्रांशु गौतम मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं उनकी मुख्य हाबी रनिंग एवं खाना बनाना है उनके द्वारा वर्ष 2017 में पीसीएस की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल की थी उसके बाद उन्हें सहारनपुर में डिप्टी एसपी के पद पर पहली तैनाती मिली थी. वर्तमान में चित्रांशु गौतम सहारनपुर जनपद के बेहट में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी इस उपलब्धि के बारे में जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि ड्यूटी के कारण उन्हें दिन में पढ़ाई करने का मौका नहीं मिल पाता था. रात में भी मुश्किल से एक या 2 घंटे ही पढ़ाई करने का समय ही मिल पाता था। उनकी इस उपलब्धि से बेहट सर्किल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

हिन्दी English