सहारनपुर: असम में कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन SDM को सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट/सहारनपुर : असम में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई निर्मम हत्या के विरोध में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बेहट को सौपा। बुधवार को बजरंगदल के विभाग सह संयोजक हरीश कौशिक के नेतृत्व में बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : हिल्टन रैपिड के पास गंगा नदी में डूबा अल्मोड़ा निवासी छात्र, सर्च जारी

असम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बजरंग दल के सह संयोजक हरीश कौशिक ने बताया गत 8 जनवरी 2023 को असम के करीमगंज जिले के अंदर बजरंग दल के कार्यकर्ता शम्भू कैरी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में पूरे देश में बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई ओर 32 कार्यकर्ताओ पर हमले हुए जो कि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन हमले कराने वाली जेहादी संस्थाओ व संघटनों को तुरंत बंद कराकर जेहादियो के विरुद्ध फाँसी की सजा का प्रावधान करना चाहिये। इस दौरान जिला संयोजक विशाल चौहान,योगेश चौहान,अनुज सैनी,पवन कौशिक,मोनू कश्यप,अनुपम,दीपक,नरेंद्र,रजत, अमित गुप्ता,आशीष ,राजपाल,सन्नी, प्रतीक,सुमित,वासु,विक्की,कर्ण, आदित्य,कुनाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English