यहाँ ARTO प्रवर्तन दल की गाड़ी को ट्रक चालक ने रौंदा,संविदा चालक व एक सिपाही की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ लखनऊ बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रहे एआरटीओ प्रवर्तन दल की गाड़ी को भोर में ट्रक चालक ने रौंद दिया. घटना में संविदा चालक की और लखनऊ निवासी सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है. ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है. साथ ही मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दरसल आपको बता दें कि ए आर टी ओ आर के वर्मा लखनऊ बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भोर में चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उधमपुर चौराहे के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने प्रवर्तन दल की गाड़ी को रौंद दिया. घटना में प्रवर्तन दल की गाड़ी चला रहे संविदा चालक अब्दुल मोमिन खान निवासी शास्त्री नगर थाना कोतवाली नगर और कॉन्स्टेबल अरुण सिंह निवासी बीकेटी लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है.गोसाईगंज थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया कि सुल्तानपुर से कादीपुर की तरफ जा रहे ट्रक का पता रायबरेली जिले से जोड़ हुआ है.

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार

बहरहाल, पूरे मामले में पुलिस ट्रक मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. चालक फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English