‘रोटरी ऋषिकेष रॉयल’ ने डॉक्टर्स डे पर मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर की लोगों की सेवा

एम्स के डॉक्टर संतोष कुमार खुद पहुंचे शिविर में, लगभग 100 मरीजों ने उठाया फायदा शिविर का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रोटरी ऋषिकेश रॉयल द्वारा अपने प्रथम स्थापना दिवस का आगाज नेशनल डॉक्टर्स डे ‘के अवसर पर एम्स ऋषिकेश के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा यात्रा बुकिंग ऑफिस, बस स्टैंड पर एम्स ऋषिकेश केसोशल आउटरीच सेल के साथ मिलकर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर किया।

शुक्रवार को इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर अनुपमा बहादुर  डॉक्टर निशांत त्यागी  एवं डॉ उज्जवल  द्वारा लगभग 100 मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां वितरित की। अन्नपूर्णा दिवस भी था इसलिए इस अवसर पर रोटरी ऋषिकेश रॉयल द्वारा वहीं पर कढ़ी चावल आदि का वितरण किया गया। डॉक्टर तथा सीए डे भी था. इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉक्टर मोहम्मद हारून, डॉक्टर शिशिर मिश्रा, डॉक्टर सोनम सक्सेना, सीए आकाश गुप्ता, सीए प्रखर गुप्ता, सीए मयूर अरोड़ा, सीए अभय झा को भी रोटरी ऋषिकेश रॉयल द्वारा सम्मानित किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध  प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन

स्थानीय लोग जो चेक अप के लिए आये हुए थे उन्होंने संस्था द्वारा इस तरह की शानदार पहल का स्वागत किया और कहा यह सच में समाज में प्रभाव डालता है. चेक अप कराने आये अनिल रावत ने कहा ऐसे काम से समाज में आपसी रिश्ता मजबूत तो होता ही है साथ ही एक विश्वास भी बढ़ता है.

ALSO READ:  UK : जब धरती पर धर्म का बोलबाला होता है तब भगवान अवतरित होते हैं : युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज

इस अवसर पर रोटरी ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष सीए रो संकेत गोयल, सचिव रो विजय रावत,कोषाध्यक्ष रो राजीव गावरी , पूर्व अध्यक्ष रो हितेंद्र सिंह पंवार , क्लब ट्रेनर पूर्व अध्यक्ष रो संजय सकलानी ,रो संदीप गोस्वामी, रो सीए राज बत्रा, रो यशपाल चौहान ,रो केशव असुजा, रो राहुल रावत, रो विजय पाल रावत, रो हरीश राणा,रो राजेन्द्र बिजल्वाण, रो कैलाश सेमवाल, रो पंकज अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English