तपोवन से कुंजापुरी तक रोपवे की स्वीकृति, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नरेंद्र नगर : तपोवन से कुंजापुरी तक बनेगा रोपवे
स्वीकृति मिलने पर स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गडकरी का जताया आभार।

सड़क परिवहन और राजमार्ग भारत सरकार ने तपोवन से प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर कुंजापुरी तक रोपवे बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

ALSO READ:  UK :मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि मंगलवार को तपोवन से प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर कुंजापुरी तक रोपवे बनाने के प्रस्ताव को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति प्रदान की है। इससे नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई उंचाईयों को छूएगा और क्षेत्र को बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से तपोवन तक गंगा किनारे केबल कार संचालित किए जाने का प्रस्ताव भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा गया, जिस पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने हामी भर शीघ्र प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

हिन्दी English