ऋषिकेश युवा फाउंडेशन 3 मई को करेगी मेधावी सम्मान संगम- जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : आगामी  3 मई को आयोजित होने वाले सीबीएसई बोर्ड एवं उत्तराखंड बोर्ड के छात्र छात्राओं के मेधावी सम्मान संगम कार्यक्रम को लेकर ऋषिकेश युवा फाउंडेशन कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के संरक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि मेधावी सम्मान संगम कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ साथ स्कूल के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा । प्रधानाचार्य व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके परिश्रम, समर्पण और उपलब्धियों का सच्चा सम्मान है। ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी तैयार करता है, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं व संस्था आगामी चरण में ICSE बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करेगी। इसके माध्यम से विभिन्न शिक्षा बोर्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक समान मंच प्रदान किया जाएगा।
ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक गौनियाल व  महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी, सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना, उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा, संस्कार और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना है। साथ ही संस्था समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर समग्र विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है व ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।बैठक में बृज भूषण बहुगुणा, गौरव यादव, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, आयुष तड़ियाल,अनुष्का गुलियाल, जतिन राणा, लव कौशिक आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश स्थित BKTC कार्यालय में हेमंत द्विवेदी ने आईटी सेल, मीडिया सेंटर व सभागार का किया निरीक्षण; तीर्थयात्रियों की समस्याएं सुन दिए निर्देश

Related Articles

हिन्दी English