ऋषिकेश : चाय की शीतकालीन सेवा शुरू की राष्ट्रीय जतना पावर द्वारा, आम जन मानस द्वारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थ नगरी में सेवा भाव लोगों में दिखाई देता है। उसे लोग प्रैक्टिकली भी करते हैं। इसी क्रम में शनिवार को “राष्ट्रीय जनता पॉवर “के द्वारा आज दीपावली की शुभ अवसर में एम्स के नजदीक आम जन मानस के लिए “चाय की शीतकालीन सेवा” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ALSO READ:  UK : रायवाला में 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम का संचालन राजेश पयाल के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा की गयी।सेवा का मूल उद्देश्य लोगों को कम से कम समाज में आपसी प्रेम सद्भाव समर्पण त्याग व सेवा हेतु प्रोत्साहित करना हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि महेश चितकारिया , सुरेश गुप्ता अरविंद हटवाल द्वारा लोगों को चाय वितरण करके सेवा का शुभारंभ किया गया, आज सेवा के तौर पर सभी को नि:शुल्क चाय वितरण की गई। चाय की शीतकालीन सेवा के संयोजक यशवंत रावत हैं।कार्यक्रम में बीना देवी, कमल रावत,संजय सिलस्वाल, अमित रियल,सिद्धार्थ त्रिपाठी, राजेश पायल,धर्मवीर प्रजापति, मोहन भंडारी, जितिन माथुर, विकास रयाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English