ऋषिकेश: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला रिहान कलियर से हुआ गिरफ्तार, बालिका भी बरामद

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया है तथा घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार व पोक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में कार्यवाही. पुलिस के मुताबिक़,  दिनांक 16.04.2026 को वादी द्वारा  ऋषिकेश द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री 17 वर्षीय दिनांक 15.04.2026 को कंप्यूटर क्लास के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। इस संबंध में थाना कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 146/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून  के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की गई। दिनांक 16/17.04.2026 की रात्रि में धनौरी पुल, कलियर रोड क्षेत्र से बालिका को सकुशल बरामद किया गया। मौके पर एक युवक भी पाया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम रिहान पुत्र शहजाद,  निवासी अकबरपुर, थाना कोतवाली मंगलौर,  जनपद हरिद्वार, (उम्र 19 वर्ष) बताया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला – फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उक्त कृत्य के आधार पर अभियोग में धारा 87 , 64(1)बीएनएस के साथ-साथ धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को विधिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
(1)- रिहान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम अकबरपुर ढाडेकी, थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, (उम्र 19 वर्ष)।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 जगमोहन सिंह
2-म0उ0नि0 वरसा रमोला
3-उ0नि0 राजकुमार
4-हे0का0 271 मनोज थपलियाल

Related Articles

हिन्दी English