ऋषिकेश : ट्विंकल को इंस्ट्रागाम में वीडियो डालने से मना किया तो…गुस्से में पहुंची गयी ऋषिकेश यमुनानगर हरियाणा से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आजकल के बच्चे…हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली एक किशोरी पहुंची गयी ऋषिकेश. युवती की उम्र सिर्फ 13 साल. घर वालों से गुस्सा हो कर. कारण सुनेंगे तो हैरान रह जायेंगे. पिता ने उसे डांटा था, वजह थी इंस्टाग्राम में वीडियो डाल रही थी. न डालने को कहा था. पिता हैं आजकल का समय है ठीक ही तो कह रहे थे. बच्चों को डांटना और कण्ट्रोल में रखना माता पिता का हक भी है. अब इतनी सी बात से नाराज होकर वह घर छोड़कर ऋषिकेश पहुंच गई. गनीमत रही ऋषिकेश पुलिस चौकस थी और किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

ALSO READ:  UK : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

ऋषीकेश कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक सोमवार की रात उपनिरीक्षक अरुण त्यागी पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे. इसी दौरान उनकी नजर संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही किशोरी पर पड़ी. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम-पता टि्वंकल (13) पुत्री कृष्णपाल निवासी धर्मपुरा कॉलोनी थाना फर्कपुर, यमुनानगर, हरियाणा बताया. किशोरी को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर आई. यहां पर संबंधित थाना पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी थाने में परिजनों ने गुमशुदगी पहले से लिखवाई है. किशोरी को पिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से मना किया था. इससे नाराज होकर वह घर से बिना बताए कहीं चली गई. मंगलवार को संपर्क करने पर परिजन ऋषिकेश पहुंचे और पुलिस ने उनकी बेटी को उन्हें सकुशल सौंप दिया. परिजनों ने ऋषिकेश पुलिस को धन्यवाद कहा, पुलिस की चौकसी से किशोरी उनको मिल गयी.

Related Articles

हिन्दी English