ऋषिकेश : पति से अनबन हुई तो छलांग लगा दी गंगा में, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार को गंगा किनारे आस्था पथ पर गश्त में तैनात पुलिस चौकी ऐम्स के पुलिसकर्मियों को सूचना प्राप्त हुई की एक महिला के द्वारा अभी-अभी गंगा नदी में छलांग लगा दी गई है।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व से ही आस्था पथ पर गस्त में तैनात र पुलिस कर्मियों के द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से गंगा नदी में खुदकुशी करने के लिए कूदी महिला को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाला गया। पूछताछ करने पर उक्त महिला के द्वारा अपना नाम अनीता पत्नी तुलसी प्रसाद निवासी पुराना रेलवे स्टेशन बनखंडी ऋषिकेश उम्र 35 वर्ष बताया। सुसाइड करने का कारण पूछने पर बताया कि अपने पति के साथ मेरी किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी जिसके बाद उनसे नाराज होकर सुसाइड करने जा रही थी। महिला के पति तुलसी प्रसाद को ऐम्स चौकी पर बुलाकर उक्त महिला को सकुशल सुपुर्द किया गया।

ALSO READ:  UK : मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तक ट्रेन (RRTS) आएगी, सहमती बनी

पुलिस टीम इस प्रकार रही-
1- SI मनवर सिंह नेगी
2- कांस्टेबल संदीप राठी
3- कांस्टेबल बृजेश

ALSO READ:  UK : कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : राज्यमंत्री भावना मेहरा

Related Articles

हिन्दी English