ऋषिकेश : चार्ट पेंटिंग बनी जरिया मतदाता जागरूकता अभियान में, 18 से 80 साल के मतदाताओं ने की शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : लोकतंत्र में पर्व होता है जब चुनाव होता है. जब मतदान का दिन होता है उस दिन मतदाता राजा होता है. उसी अहसास को ज़िंदा रखने के लिए शनिवार को शहर में बनखंडी में चार्ट/वॉल पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. ताकि सोया हुआ मतदाता उस दिन मतदान जरूर करे. अभियान में 18 वर्ष से 80 वर्ष के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

इस अभियान के दौरान 18 वर्ष के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया. 14 फरवरी को होने वाले मतदान में सभी अपनी भागीदारी जरूर दें, एक वोट से होती है जीत-हार. अपना वोट न करें बेकार. बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता. ये स्लोगन लिखे थे चार्ट में पेंटिंग में..पेटिंग और चार्ट के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया.

ALSO READ:  UK :रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री रेखा पोरवाल, गीतापाल, कान्ती यादव, जीनत खान, सरस्वती, रीना जोशी, मीनाक्षी वर्मा, शकुन्तला, रेखा रावत, विभा तिवाड़ी, रोशनी देवी, अन्जू देवी, अन्नू देवी रहीं मौजूद . साथ ही क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया जिसमें वीना पाल, रोमा देवी, गीता, आदेश, पूनम पाल, कृष्णा देवी, ममता, रोशनी पाल, सुगन्धा आदि ने शिरकत की.

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English