ऋषिकेश : बहरीन में “2 कांस्य” पदक जीतकर उत्तराखंड की बेटी शिवानी ने बढ़ाया भारत का मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बहरीन/ऋषिकेश : मनामा में आयोजित हुई छ्ठवीं एशियन जु–जित्सू चैंपियनशिप में उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता ने अपनी इच्छाशक्ति व हौसले के दम पर दो कांस्य पदक जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है।

जानकारी देते हुए जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड के महासचिव रेंशी विनय कुमार जोशी ने बताया कि जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में दिनांक 28 से 31 मार्च 2022 तक बहरीन, मनामा में आयोजित हुई छठवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप 2022 में विश्व के 21 देशों ने प्रतिभाग किया।‌‌ जिसमें भारत देश से 19 सदस्यीय दल ने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया। अंक तालिका में भारत देश ने सात कांस्य पदक अर्जित जीतकर पदक श्रृंखला में 13वां स्थान प्राप्त किया।

ALSO READ:  UK : 1 महिला नशा तस्कर आई पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थो की तस्करी में थी लिप्त

ऋषिकेश शहर की शिवानी गुप्ता ने भारतीय जु–जित्सू टीम की ओर से एडल्ट्स महिला कॉन्टैक्ट जु–जित्सू इवेंट की (–57) भार वर्ग में कांस्य पदक एवं जु–जित्सू फाइटिंग इवेंट की (–57) भार वर्ग में कांस्य पदक सहित दो कांस्य पदक जीतकर भारत देश का परचम लहराया। ज्ञात रहे इससे पूर्व भी शिवानी गुप्ता ने पांचवीं एशियन जुजित्सू चैम्पियनशिप में दो रजत पदक प्राप्त कर भारत एवं उत्तराखंड की जुजित्सू खेल इतिहास में प्रथम महिला पदक विजेता होने का गौरव भी प्राप्त कर चुकी है।

शिवानी की इस जीत पर उत्तराखंड राज्य में खुशी का माहौल है, एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लाखों लोगों द्वारा उसको बधाई दी जा रही है। शिवानी अब अन्य कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। और आगे रेंशी विनय जोशी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के वापसी पर जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर समानित किया जाएगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जु जित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया अध्यक्ष सेंसेई सुरेश गोपी, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, महापौर नगर निगम अनिता ममगाई,मुनि की रेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, सत्यवीर सिंह तोमर, अलक्षेंद्र सिंह,समाजसेवी प्रिंसी रावत , उत्तराखण्ड जन एकता पार्टी कनक धनाई, कांग्रेस जयेंद्र रमोला,चारु माथुर कोठरी,विपिन डोगरा, देवेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, हरिचरण सिंह, सीमा रानी,क्रीड़ा अधिकारी, कु.वि.वि. डॉ. नागेंद्र शर्मा, जिला जुजित्सू संघ नैनीताल अध्यक्ष सेंसेई देवेंद्र रावत, भारत भूषण चुघ, ऋषि पाल भारती, किशोर सिंह, सहित अन्य खेल प्रेमी लोगों ने बधाई दी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English