ऋषिकेश :  टिहरी से चरस की तस्करी करने ऋषिकेश आता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार चरस भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जनपद को नशा मुक्त करने व मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के अनुपालन में गठित टीम दिनांक 02/01/2022 को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु क्षेत्र में  चेकिंग के दौरान देहरादून रोड के पास से एक अभियुक्त को रोक कर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 842 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई| अभियुक्त कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम गेवाली पोस्ट भी गुण थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ALSO READ:  UK : प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया

ऐसे करता था तस्करी-
पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि की यह चरस मैं अपने गांव से ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र में अच्छे दामों पर बेचने आया था इससे पूर्व भी मैं कई बार चरस लेकर बेचने आया हूं क्योंकि ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र में चरस ऊंचे दामों पर बिक जाती है जिससे कि मेरी अच्छी खासी कमाई हो जाती है|

ALSO READ:  UK : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर नैनीताल जनपद में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान (SIR) का शुभारंभ

वहीं पुलिस अब अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी कर रही है।

पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया।

1- उप निरीक्षक (Sub Inspector) उत्तम रमोला, कोतवाली ऋषिकेश

2-कांस्टेबल सचिन राणा, एडीटीएफ टीम कोतवाली ऋषिकेश

3- कांस्टेबल विकास, एडीटीएफ टीम ऋषिकेश

4- कांस्टेबल भगत, कोतवाली ऋषिकेश

5- कांस्टेबल अनिल, कोतवाली ऋषिकेश

6- कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कोतवाली ऋषिकेश

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English