ऋषिकेश : इंस्पायर अवार्ड स्कॉलरशिप के लिए दो छात्राओं का चयन, शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की हैं दोनों छात्राएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्यामपुर/ऋषिकेश : शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, टिहरी विस्थापित काॅलोनी श्यामपुर ऋषिकेश की दो छात्राओं का चयन इंस्पायर (इनोवेषन इन साइंस एंड परस्यूट फाॅर इंस्पायर रिसर्च) स्कॉलरशिप अवाॅर्ड के लिए हुआ है। बुधवार को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला उमा पंवार  के द्वारा विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह चौहान की उपस्थिति में महिमा सजवाण एवं सुमन राणा को सम्मानित किया गया।

ALSO READ:  UK : छापा पड़ा...रामनगर में मेडिकल स्टोर, किराना एवं मनोहर चाय की आधा दर्जन से अधिक विक्रेताओं  के  खाद्य प्रतिष्ठानों पर रेड

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज ने बताया कि इस स्कॉलरशिप के लिए सुमन राणा एवं महिमा सजवाण का चयन हुआ है। इन दोनों छात्राओं ने इस वर्ष (2021-22) में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह स्कॉलरशिप उत्तराखण्ड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड आइसीएसई बोर्ड के उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उच्च अंक प्राप्त प्रतिशत के आधार पर दी जाती है।दोनों बालिकाओं को केन्द्र सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के लिए हर साल 80 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी, जो अगामी पांच वर्ष तक मिलेगी। दोनों का चयन होने पर स्कूल परिवार की ओर से शुभकामनाएं भी दी गई।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य अक्षत चौहान, संजय चंद रमोला एवं प्रभा जोशी आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English