ऋषिकेश : करिश्माई नेतृत्व के बूते मिली त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव में प्रचंड जीत-अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हर्ष जताया है। गुरुवार की दोपहर जनादेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का श्रेय महापौर ने प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व और केन्द्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कुशल चुनाव संचालन को देते हुए कहा कि आज देश के हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए खुशी का अवसर है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF के जांबाजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

मोदी सरकार की नीतियों ने आम आदमी की समस्याओं का निदान किया है।उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। त्रिपुरा व नागालैंड जैसे राज्यों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है, इससे स्पष्ट है कि 2024 में मोदी जी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। त्रिपुरा व नागालैंड की जीत यह संकेत देती है कि मोदी जी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि मोदी सरकार की योजनाओं से जनता सीधे लाभान्वित हो रही है।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार कर रहे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं उपचार जारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English