ऋषिकेश : हे काली माता चार धाम यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से करवा देना,ऋषिकेश परिवहन विभाग ने मांगी मुराद की पूजा

दो चेक पोस्ट भी शुरू किये एक भद्रकाली चेकपोस्ट और दूसरा ब्रह्मपुरी में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : परिवहन विभाग के अधिकारी पहुंचे मां भद्रकाली मंदिर में. ताकि चार धाम यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो सके. आपको बता दें, उत्तराखंड देवभूमि है. यहाँ पर कोई भी काम करने से पहले भगवानों को याद किया जाता है और उनसे मुराद मांगी जाती है. उसी क्रम में बुधवार को ऋषिकेश परिवहन विभाग भी पहुंचा मां काली के दरबार में.
बुधवार को  परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा चारधाम यात्रा के सुचारू, सुव्यवस्थित और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन कराने  हेतु, प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री भद्रकाली मन्दिर में पूजा अर्चना कराई गई।इस अवसर पर परिवहन विभाग ऋषिकेश से ARTO प्रशासन  अरविंद पांडेय, ARTO प्रवर्तन  मोहित कोठारी व अन्य अधिकारी व्क र्मचारी भी उपस्थित रहे। चारधाम यात्रा 2024 को मध्यनजर रखते हुए परिवहन विभाग की भद्रकाली यात्रा चेकपोस्ट व ब्रह्मपुरी यात्रा चेकपोस्ट को भी आज विधिवत तरीके से प्रारंभ कर दिया गया है। चेकपोस्ट प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पालियों में संचालित होगी। चैकपोस्ट पर परिवहन कर अधिकारी नियंत्रक प्राधिकारी होंगे, उनके सहयोग के लिए परिवहन उप निरीक्षक व परिवहन सिपाही नियुक्त रहेंगे। चैकपोस्ट से गुजरने वाले सभी यात्री वाहनों के  ग्रीन कार्ड व ट्रिपकार्ड की  जांच करने के पश्चात ही वाहनों को आगे भेजा जायेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जायेंगे। वाहन चालकों व यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। आपको बता दें, 10  मई को गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं जबकि 12 मई को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं.

Related Articles

हिन्दी English