ऋषिकेश : आईडीपीएल में रह रहे परिवारों के विस्थापन की सोचें क्षेत्रीय विधायक नाकि सरकारी धन का दुरुपयोग करें : जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला द्वारा जारी बयान में कहा कि “एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार आई.डी.पी.एल में रह रहे लोगों को नोटिस देकर खाली करवाने का आदेश जारी कर रही है व आई.डी.पी.एल क्षेत्र में रहने वाले लोग काफी समय से आई.डी.पी.एल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वही दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक व काबिना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की ओर से आई.डी.पी.एल को बचाने के ना तो कोई प्रयास दिखाई दे रहे हैं और नाही उनके द्वारा में वहां रह रहे लोगों के पक्ष में कोई भी बयान जारी किया. परन्तु कल ही उनके द्वारा आई.डी.पी.एल क्षेत्र में नौ सौ मीटर रोड बनाने का श्री गणेश किया गया. इससे कहीं ना कहीं क्षेत्रीय विधायक का दोहरा चरित्र उजागर होता हैं. एक ओर आईडीपीएल को ख़ाली करने के आदेश में चुप्पी साधना, वहीं दूसरी ओर वहीं पर सड़क का उद्घाटन करना, कहीं ना कहीं सरकारी पैसा का भी दुरपयोग नज़र आ रहा है. जो कि उचित नहीं है. पहले तो आई.डी.पी.एल में रह रहे परिवारों के छत का इंतजाम होना चाहिए उसके पश्चात किसी भी तरह के कार्य की योजनाओं के लिए पैसा आवंटित होना चाहिए. ताकि सरकारी धन का दुरपयोग ना हों और उस पैसे से वहां रह रहे लोगों का उचित विस्थापन हो सके”.

आपको बता दें, IDPL आवासीय संती लंबसे से संघर्ष कर रही है आवास बचाने के लिए. 27 मई के बाद आईडीपीएल संस्थान और आवासीय कॉलोनी राज्य सरकार के अधीन हो जाएगी. ये कहना है आवासीय समिति का.ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के बेघर होने का खतरा हो गया है. इसी खतरे और आशंका को देखते हुए आईडीपीएल की आवाज नाम से पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया रविवार को, पोस्टकार्ड के माध्य्म से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा.

Related Articles

हिन्दी English