ऋषिकेश : श्यामपुर के चोपड़ा फार्म इलाके में चोरों ने बंद मकान में की चोरी, लाखों के जेवरात उड़ा ले गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्रामसभा खदरी खडकमाफ के चोपड़ा फार्म गली नंबर 3 में चोरों ने एक बंद घर में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना के बाद लोगों में खौफ है. मंगलवार रात चोपड़ा फार्म में रात्री में चोरों ने घटना को दिया अंजाम उसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ग्रामसभा खदरी खडकमाफ के अंतर्गत चोपड़ा फार्म में मनोज पोखरियाल (42 वर्ष) पुत्र ज्योति प्रसाद पोखरियाल का मकान है। मनोज पोखरियाल आगरा में नौकरी करते है और उनकी पत्नी भी 10-12 दिनों से आगरा जा रखी थी.मकान में ताला लगा हुआ था। मकान की देखभाल उनकी माताजी कर रही थी. जिनका घर भी चोपड़ा फार्म गली नं-3 में ही है. शाम को लगभग 5 बजे जब उनकी माताजी जी घर में गई तो मेन गेट का ताला टूटा देख घबरा गई. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत समाजसेवी विनोद चौहान को दी. जिसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस को बुलाया गया। अंदर जाकर देखा तो आलमारियों, बॉक्स के ताले टूटे हुए थे और सब सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार पक्ष के रिश्तेदार आशीष जखमोला ने बताया चोरों ने बंद मकान में रखे 1 सोने की चैन, सोने की 2 अंगूठी, चांदी की 2 जोड़ी पायल, कीमती कपड़े व लगभग एक लाख साठ हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिए हैं। चोरों ने पूरे घर खंगालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया बुधवार को श्यामपुर पुलिस चौकी में सम्बंधित मामले उन्होंने तहरीर दे दी है।

ALSO READ:  UK : बुलेट मोटरसाइकिल पर 17 माह से देशभर में जनजागरण कर रहीं तापसी उपाध्याय का हुआ स्वागत सम्मान ऋषिकेश SVMC में

ग्रामीण क्षेत्र में इससे पूर्व 6 महीने पहले भी चोपड़ा फार्म गली नंबर 1 में इसी प्रकार की घटना हुई थी, अभी तक उस घटना पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। इस दूसरी वारदात से ग्रामीणों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है।
पुलिस ने बताया मामले में कार्रवाई चल रही है. चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला जा रहा है. पुलिद की तरफ से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है.

Related Articles

हिन्दी English