ऋषिकेश :इन तीन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया सेवा के 20 वर्ष पूरे होने पर

- 20 साल बेमिसाल…पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

ऋषिकेश : पुलिस सेवा में तत्पर रहे हुए २० वर्ष पूरे किये तीन पुलिस कर्मियों ने. इस अवसर पर उनको सम्मानित किया गया. एक पुलिस कर्मी कल सम्मान बहुत बड़ी चीज होती है. इसी क्रम में, चौकी इंचार्ज त्रिवेणी घाट उप निरीक्षक बिनेश कुमार द्वारा चौकी में नियुक्त कर्मचारियों हेड कांस्टेबल हरीश गुसाईं , भुवन चंद्र ख़ुम्रियाल व चैतन्य त्यागी को उनकी पुलिस विभाग में 20 वर्ष की सफल सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। उक्त तीनों कर्मचारी 20 वर्ष पहले यानि 10 अप्रैल 2006 को उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने थे । हरीश गुसाईं जनपद टिहरी गढ़वाल, भुवन चंद्र जनपद रुद्प्रयाग व चैतन्य कुमार त्यागी हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान समय में पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट कोतवाली ऋषिकेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व हरीश गुसाईं और चैतन्य त्यागी जल पुलिस के पद पर रहते हुए कई लोगों के गंगा जी में डूबने से जान बचा चुके हैं । भुवन चंद्र त्रिवेणी घाट चौकी का कार्यालय संभाल रहे हैं ।इस मौके पर उप निरीक्षक बिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज सालार वरिष्ठ गोताखोर विनोद सेमवाल, व कुशल तैराक अनिल चौधरी आदि शामिल रहे.




