ऋषिकेश :IDPL प्रकरण में शहरी विकास मंत्री का बयान आया, कहा कि जिन आवासों में सभी लोग हैं अथवा जो आवास खाली नहीं हुए हैं उनके लिए संयम बरतें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का आईडीपीएल प्रकरण को लेकर बयान आया है. उन्होंने मीडिया को बयान जारी कर कहा है, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका से दूरभाष से बात हुई है. उन्होंने निर्देशित कर कहा कि जिन आवासों में सभी लोग हैं अथवा जो आवास खाली नहीं हुए हैं उनके लिए संयम बरतें।डॉ अग्रवाल ने जिलाधिकारी से वर्षा काल के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा काल के दौरान इस तरह की कार्यवाही लोगों के लिए उचित नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से यह भी कहा कि अग्रिम कार्यवाही से पहले पूरी सतर्कता और संयम बरते। आपको बता दें, IDPL क्षेत्र में आज ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया है प्रशासन ने. आज 10 से ज्यादा आवास को गिराया गया है. इस बीच स्थानीय लोगों का विरोध जारी रहा.

Related Articles

हिन्दी English