ऋषिकेश : IDPL वासियों का धरना आज 24वें दिन जारी रहा, क्रमिक अनशन का दूसरा दिन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को आई डी पी एल कालोनी में 24 वें दिन भी शांति पूर्वक धरना जारी रहा स्थानीय निवासियों का । अपनी प्रमुख मांगो को लेकर आई डी पी एल कालोनी में दूसरे दिन बारिश के बीच क्रमिक अनशन जारी रहा। शासन प्रशाशन द्वारा जबरन घर खाली करवाये जाने के विरोध में व अपनी प्रमुख माँग रहने की स्थाई व्यवस्था सरकार द्वारा कराए जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन में दूसरे दिन भी जारी रहा. आज क्रमिक अनशन में मुनेंद्रदत्त सकलानी,संजीव शर्मा,श्याम लाल नारायण,एके टंडन बैठे रहे।कल पहले दिन पांच महिलायें बैठी थी धरने पर.
स्थानीय वासियों ने अपने घरों की स्थाई व्यवस्था के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से वार्ता की जिस पर मंत्री ने दिल्ली से आने के बाद बात करने के लिए कहा। इस अवसर पर रामेस्वरी चौहान, नीलम, सुनील कुटलैहडिया, सन्दीप कुमार,हेमंत,सूरज,उर्मिला, सुधा,अभिषेख,मुकेश,सजल,सिबि देवी व् अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ:  UK : बुलेट मोटरसाइकिल पर 17 माह से देशभर में जनजागरण कर रहीं तापसी उपाध्याय का हुआ स्वागत सम्मान ऋषिकेश SVMC में

Related Articles

हिन्दी English