ऋषिकेश : चन्द्रेश्वर नगर में महापौर ने किया सड़क का शिलान्यास…मौलिक सुविधाओं पर हर नागरिक का हक :अनिता ममगाईं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: नगर में आवागमन व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम द्वारा तमाम वार्डो में सड़क निर्माण कराये जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गुरूवार को वार्ड संख्या 1 के चन्द्रेश्वर नगर में सड़क का शिलान्यास किया। ग्रामीण क्षेत्र बीस बीघा के बाद नगर निगम महापौर ने आज चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्र में सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए नगर निगम शहर में विकास कार्य करवा रहा है। इनके मुकम्मल होने से शहर के नागरिकों का जीवन स्तर ओर बेहतर हो सकेगा। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।

ALSO READ:  UK :मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

इस अवसर पर पार्षद पुष्पा मिश्रा,चंद्रेश्वर यादव, श्याम बिहारी मौर्य, किशन, सुजीत यादव, चुन्नी लाल, राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, अशोक कुमार,नीरज, रामवीर, भगवती, संजय वर्मा, राकेश, अकबर, आशीष धीमान, जयप्रकाश, कमलेश, महेश पासवान, प्रदीप गाइन, राम आशरे राजपूत आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English