ऋषिकेश : बापूग्राम क्षेत्र में महापौर ने किया हाईमास्ट का उद्वाटन, दूधिया रोशनी में नहायेंगे सभी वार्ड, सड़कों का होगा कायाकल्प-अनिता ममगाई

हाँट मिक्स सड़कों के लिए ढाई करोड़ के टेंडर लगने की महापौर ने दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा है कि उनका एकमात्र लक्ष्य तीर्थ नगरी ऋषिकेश का विकास करना है। इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। करवाए जा रहे विकास कार्यो में अगर कोई कमी आएगी तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त विचार मेयर ने बापूग्राम क्षेत्र में हाई मास्ट लाईट का उद्वाटन करने के दौरान व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के चौदह वार्डो सहित निगम के तमाम चालीस वार्ड जगमग रोशनी से नहायेंगे।इसके लिए चरणबद्ध तरीके से तेजी के साथ कार्य जारी है।निगम से संबधित तमाम योजनाओं को समय अवधि में पूर्ण करने का खाका तैयार किया गया है।किसी भी दशा में विकास के पहिये की गति को थमने नही दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि सड़क, पीने का स्वच्छ पानी, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर में चल रहे विकास कार्यो की निगरानी भी की जा रही है। शिकायतें मिलने के उपरांत जांच भी करवाई जा रही है, ताकि विकास कार्य में आने वाली कमी को दूर किया जा सके। इसके बावजूद अगर कोई कमी आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों की दशा को सुधारने के लिए ढाई करोड़ रूपये के टेंडर लग चुके हैं।जल्द ही हाँट मिक्स सड़कों कार्य शुरू करा दिया जायेगा।उन्होंने तह भी जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल लाईन पड़ने के तुरंत बाद सड़कों को सुधारने की कवायद शुरू कर दी जायेगी।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

मौके पर पार्षद गुरविंदर सिंह गुरी, अनिता प्रधान,ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, गोपाल रावत, हेमलता चौहान, दिनेश बिष्ट, प्रिया ढकाल, सुयेस शर्मा ,धर्म दास, निधि तापलियाल, ऋषि राम जोशी, राम प्रसाद उनियाल, दीन दयाल शर्मा, संजीव चौधरी, दिनेश शर्मा, जगदीश भंडारी,आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English