ऋषिकेश : उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी सीएम धामी की प्रंचड जीत-अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रंचड जीत उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। शुक्रवार की दोपहर स्थानीय व्यापार सभा कार्यक्रम में शिरकत के दौरान महापौर ने उत्तराखंड प्रभारी व राज्य सभा सांंसद दुष्यंत कुमार गौतम एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिष्ठान खिलाकर सीएम धामी की प्रंचड जीत की खुशी मनाई।चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली प्रचंड जीत पर महापौर ने मुख्यमंत्री को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि आज का दिन ना सिर्फ चंपावत बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।सीएम धामी की जीत जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की जीत है।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे एवं जनता के विश्वास के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

हिन्दी English