ऋषिकेश :क्षेत्राधिकारी (CO) डीसी ढौंडियाल के द्वारा होटल एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर दिए गए महत्वपूर्ण ये दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में होटल एसोसिएशन के साथ गोष्टी कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देने हेतु आदेशित किया गया है। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 30 जुलाई 2022 को कोतवाली ऋषिकेश में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश रवि सैनी के द्वारा ऋषिकेश होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में समस्याओं एवं सुझाव की जानकारी लेकर सभी को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

ALSO READ:  UK : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

1- सभी होटल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए
2- होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आईडी ली जाएगी
3- होटल पार्किंग की व्यवस्था कर पार्किंग में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
4- सभी होटलों में सुरक्षा व्यवस्था उपकरण लगाए जाएं
5- रजिस्टर में प्रत्येक व्यक्ति की प्रविष्टि पूर्ण रूप से अंकित हो
6- किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति/परिस्थिति की जानकारी पुलिस को तत्काल दें

Related Articles

हिन्दी English