ऋषिकेश : हरियाणा के युवक का हेलमेट गिर गया था चीला नहर में, निकालने लगा तो खुद नहर में गिर गया, SDRF जुटी सर्च अभियान में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश ; पशुलोक बैराज के पास चीला नहर में हरियाणा के एक युवक की डूबने की सूचना मिलने पर SDRF पहुंची. सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है युवक का.

दरअसल, 14 जुलाई 2023 को समय 18.40 बजे एक व्यक्ति राहुल पुत्र अज्ञात निवासी कंपनी बाग रेवाड़ी बांसवाड़ा रोड हरियाणा उम्र 28 वर्ष पशुलोक बैराज से करीब 3 किलोमीटर वीन नदी की तरफ चीला नहर में हेलमेट गिर जाने के कारण हेलमेट को निकालते वक्त पैर फिसलने से नहर में गिर गया. इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के मुताबिक़, सूचना पर एस डी आर एफ टीम तुरंत ही घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन कुछ सुराग अभी नहीं चल पाया है. युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं. सर्चिंग आज भी जारी रही लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया अभी तक. कल भी सर्चिंग जारी रहेगी.

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English