ऋषिकेश : योग आश्रम धर्मशाला के अंदर घुसा हिरन की प्रजाति का काकड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रेलवे रोड स्थित योग आश्रम धर्मशाला में रविवार को एक हैरान की प्रजाति का काकड़ घुश गया. पुलिस कण्ट्रोल के माध्यम से इसकी जानकारी वन बिभाग तक पहुंची. वन विभाग भी मौके पर पहुंचा. कमल सिंह राजपूत रेस्क्यू करने पहुंचे. आश्रम में रहने वाले लोगों ने दरवाजे बंद कर रेस्क्यू करने में कमल सिंह राजपूत की मदद की. वहीँ इस दौरान समाजसेवी पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे थे.उन्होंने भी मदद की वन्य जीव को रेस्क्यू करने में.

ALSO READ:  UK : 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

कमल सिंह राजपूत ने बताया काकड़ लगभग डेढ़ साल का है. संभवतः गंगा नदी में बह के आ गया हो. क्योँकि आजकल पहाड़ों में पाने गिरता है ऐसे में चट्टानों का गिरना कई जगह होता है. वन्य जीव डर की वजह से नदी की तरफ आ जाते हैं. रिहाइश इलाके में घुश आते हैं. राजा जी पार्क नजदीक होनी की वजह से भी आमद बनी रहती है वन्य जीवों की क्षेत्र में. कई बार हाथी, गुलदार और हिरण, काकड़, अजगर की आमद बनी रहती है. कमल सिंह राजपूत ने रेस्क्यू करने के बाद काकड़ की प्रजाति को रेंज कार्यालय में ले जा कर प्राथमिक उपचार के बाद वन में उसके अनुकूल वातावरण में छोड़ कर आ गए.

ALSO READ:  UK : रामनगर में UKD की निकली रैली, कई लोग हुए शामिल

वीडियो–देखिये —-कैसे रेस्क्यू किया>>

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English