ऋषिकेश : 3 साल के मासूम का शव मिला चीला पावर हाउस के पास नहर के अंदर से, 12 दिन पहले पिता पुत्र हुए थे गायब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पिछले बारह दिन से गुमशुदा चल रहे ऋषिकेश निवासी पिता, पुत्र की तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम ने काफ़ी मशक्कत के बाद आज 3 वर्षीय राघव बंसल पुत्र अर्चित बंसल का शव चीला शक्ति नहर के पावर हाउस के पास नहर के जाल से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार बारह दिन पूर्व ऋषिकेश भरत विहार निवासी अर्चित बंसल पुत्र सुनील बंसल और उसका 3 वर्षीय पुत्र राघव बंसल अपनी कार से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। तब से वह पिता पुत्र घर वापस नहीं आए। काफी तलाशने के बाद भी जब पिता पुत्र का पता नहीं चला तो मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने अपने स्तर से मामले में जांच शुरू की। पुलिस द्वारा जानकारी जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि जिस कार से पिता पुत्र गए थे वह कार बैराज से हरिद्वार जाने वाली चीला शक्ति नहर में गिरते हुए देखा गया है। यह सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला पुलिस और एसडीआरएफ की टीम प्रभारी कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में तभी से लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई थी। कड़ी मेहनत के बाद आज लापता चल रहे पिता पुत्र में से 3 वर्षीय पुत्र के शव को एसडीआरएफ की टीम द्वारा ने बैराज जलाशय से बरामद कर लिया गया है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

एसडीआरएफ के टीम प्रभारी एसआई कविन्द्र सजवाण ने बताया कि विगत बारह दिनों से गुमशुदा चल रहे पिता पुत्र में से बच्चे का शव शक्ति नगर से बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के लिए लक्ष्मण झूला पुलिस को सौंप दिया है और बच्चे के पिता की तलाश जारी है।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English