ऋषिकेश : महापौर नगर निगम ऋषिकेश का “फेसबुक अकाउंट” को हैक कर पोस्ट करने वाला अभियुक्त निकला रायवाला का प्रतीत नगर वासी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : महापौर नगर निगम ऋषिकेश के फेसपेज अकाउंट हैक करने वाले ब्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गयी है. मुख्य बात है वह कहीं अन्य राज्य का नहीं बल्कि स्थानीय निकला. रायवाला के प्रतीत नगर का रहने वाला है.

पूर्व में उसी ब्यक्ति द्वारा पेज संचालित किया जा रहा था, फिर उसको हटा दिया. दरसल, 19 मई 2022 को जनसंपर्क अधिकारी महापौर नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई थी “महापौर नगर निगम ऋषिकेश का फेसबुक पर अनीता ममगाईं नाम से फेसबुक अकाउंट है कुछ समय पूर्व इसी अकाउंट पर अनीता ममगाईं नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया था. जिसे वेरीफाइड भी कराया गया था। दिनांक 21 अप्रैल 2022 को इस पेज पर एक मैसेज प्राप्त हुआ कि जिस पर your full control of anita mamgain was removed लिखा हुआ था। जिसके पश्चात हमारे द्वारा अपने आईटी सेल में शिकायत दर्ज की गई। आज दिनांक 26 अप्रैल 2022 उस पेज पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है व वर्ष 2022 की बाकी सारी पोस्ट पेज से हटा दी गई है।

ALSO READ:  UK :गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

जिससे यह प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त पेज से छेड़छाड़ की जा रही है उक्त पेज के ठीक होने तक यदि कोई भ्रामक या गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो उक्त पोस्ट की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः निवेदन है कि उपरोक्त अनुसार पेज से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की कृपया करें।” प्राप्त लिखित तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या-224/2022 धारा-74 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान एसटीएफ एवं साइबर क्राइम थाना से तकनीकी सहायता प्राप्त कर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त विपिन कुकरेती पुत्र ईश्वर प्रसाद कुकरेती निवासी मकान नंबर 75 प्रतीत नगर थाना रायवाला जनपद देहरादून के द्वारा अपने MI मोबाइल जिसके अंदर जिओ कंपनी के 2 सिम है का प्रयोग करते हुए उपरोक्त फेसबुक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ कर अनावश्यक रूप से पोस्ट अपलोड की गई है। जिसके पश्चात दिनांक 13 जून 2022 को अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन एवं जिओ कंपनी के 2 सिम को कब्जे में लेकर सील किया गया है।

ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल

क्या बताया अभियुक्त ने पूछताछ में जानिये-
पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि पूर्व में मैं ही महापौर नगर निगम ऋषिकेश के फेसबुक पेज को संचालित करता था परंतु बाद में मुझे इस कार्य से हटा दिया गया जिस कारण मेरे द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English