ऋषिकेश : थार गिरी गहरी खायी में गूलर के पास हुआ हादसा, हरियाणा निवासी घायल एक महिला एक पुरुष को किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  गूलर  के पास थार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
ऋषिकेश :   दिनांक 07 जून 2025 को प्रातः लगभग 03:47 बजे पुलिस चौकी व्यासी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुलर के समीप एक वाहन (थार A/F) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में गिर गयी  है, जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं।सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट व्यासी से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों- एक महिला और एक पुरुष – को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। जिसके उपरांत दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
 घायलों का विवरण: 
1.  दक्ष सलूजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)
2.  हीना सलूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)

Related Articles

हिन्दी English