ऋषिकेश : परिवहन मंत्री के आदेश को नहीं मानने का आरोप, टैक्सी संचालकों ने किया ARTO का घेराव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को ARTO के घेराव किया गया टैक्सी चालकों, संचालकों, मालिकों ने. प्रदर्शनकारियों का आरोप था मंत्री का आदेश के अवहेलना हो रही है. आपको बता दें, परिवहन मंत्री चंदन राम दास के 31 मई तक वाहनों में जीपीएस की अनिवार्यता पर छूट प्रदान करने ऐलान किया था. इसके बावजूद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश (ARTO) के द्वारा टैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड प्रदान ना करने के विरोध में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश के तत्वावधान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे का घेराव कर प्रदर्शन किया गया.

इस दौरान प्रदर्शनकारी टैक्सी चालक व मालिकों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा परिवहन मंत्री चंदन राम दास के मीडिया के सम्मुख दिए गए बयान को दरकिनार करते हुए जीपीएस के बिना ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जा रहा हैl जिससे यही प्रतीत होता है कि उत्तराखंड में अफसरशाही सूबे के मंत्रिमंडल के ऊपर हावी हैl रावत ने कहा कि आगामी 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा प्रारंभ होने जा रही हैl बावजूद एसोसिएशन के अंतर्गत संचालित होने वाली टैक्सियों के ग्रीन कार्ड नहीं जारी किए जा रहे हैंl टैक्सी संचालकों को जीपीएस लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा हैl इसके पीछे जीपीएस लगाने वाली कंपनियों से प्राप्त होने वाला कमीशन हैl रावत ने कहा कि परिवहन विभाग के स्तर पर यदि परिवहन मंत्री के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो मजबूर होकर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को मजबूर होना पड़ेगा, मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे को एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा, जिस पर परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे द्वारा टैक्सी संचालकों को आश्वासन दिया कि वह मंत्री जी के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे और वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करेंगे.

ALSO READ:  UK : सेलाकुई में उक्रांद का ऐतिहासिक सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा दल का दामन

प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, सह सचिव रमेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, उप कोषाध्यक्ष जोग जीवन बनर्जी, छोटेलाल दीक्षित, आसाराम सकलानी, शीशपाल डंगवाल, अमरदेव रियाल, पूरण सिंह रावत, पशुपति गैरोला, कृष्ण डबराल, वीरेंद्र जोशी, गोपाल जुगलान, अमर सिंह, आदि मौजूद थे

ALSO READ:  UK : बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए CM योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश

Related Articles

हिन्दी English