ऋषिकेश : यूक्रेन से सुरक्षित लौटी तमन्ना त्यागी का महापौर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत

मजबूत नेतृत्व की वजह से भारतीय छात्रों को मिली संजीवनी : अनिता ममगाईं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जबरदस्त जंग के बीच यूक्रेन से अपने गृहनगर ऋषिकेश पहुंची तमन्ना त्यागी कर महापौर ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा की मोदी है तो मुमकिन है।देश में मजबूत नेतृत्व और प्रधानमंत्री के दृण निश्चय और मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से ही रूस यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच वहां फंसे हजारों भारतीय छात्र छात्राएं सुरक्षित अपने देश आ पा रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत रिश्तों की वजह से यह मुमकिन हो पा रहा है।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का शानदार प्रदर्शन

बुधवार को यूक्रेन में मेडिकल की पड़ाई कर रही गंगानगर निवासी अतुल त्यागी व रीना त्यागी की लाड़ली सुरक्षित घर लौट आई।उसके घर पहुंचते ही परिवार में खुशी की लहर दोड़ पड़ी।मामले की सूचना मिलती ही महापौर अनिता ममगाई भी उनके आवास पर पहुंची और परिवार को बधाई देते हुए तमन्ना से उसकी कुशलक्षेम पूछी।महापौर ने यूक्रेन के मोजूदा हालातों की भी उससे जानकारी ली।महापौर ने आशा जताई की जल्द ही यूक्रेन में फंसी ऋषिकेश की छात्रा जिया बलूनी भी सकुशल घर लौट आयेगी।

ALSO READ:  UK :बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार

इस दौरान तमन्ना के अभिभावकों ने भी कहा कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है।उनकी बेटी सुरक्षित हमारे पास पहुंच गई उनके लिए यह सबसे बड़ी राहत है।युद्व के माहौल को देख सहमी तमन्ना के मुताबिक यूक्रेन में हालात बेहद गंभीर है। हालांकि उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद दिया। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा भी पहुंची तम्मना से मिलने. इस दौरान पूर्व सभासद बृजपाल राणा, लक्ष्मी भट्ट, प्यारेलाल जुगलान, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला,कपिल गुप्ता,पंकज गुप्ता,राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English