ऋषिकेश :स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें विधार्थी : उमाकांत पंत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आवास विकास-स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यालय के भईया-बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जो अनेकों बिमारियां फैल रही हैं हैं, उनका सामना डट कर करना होगा। जो आजकल फास्टफूड , जंकफूड अनेक चीजें ऐसी हैं जो हमारे खान पान के कारण हमें अस्वस्थ कर निरंतर,बीमारी लगातार फैला रही हैं. जिससे हमारी बुद्धि का भी ह्रास हो रहा है। हमें जल्द से जल्द अपने को स्वस्थ करके एक शुद्ध वातावरण को अपनाना होगा।

ALSO READ:  UK : CM सख्त बोले, शिकायत का तय समय सीमा के अंदर समाधान हो, संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें

तभी हम अपने देश व समाज के लिए कुछ कर पाएंगे ।इस अवसर पर उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद के विचारों को समझाते हुए कहा कि जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। हर उस चीज से जो बंद रखती है, धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं। विवेकानंद ने अपने ज्ञानमय विचारों से सभी को प्रभावित किया। ऋषिकेश के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में नाम है आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का. इस अवसर पर सतीश चौहान, वीरेंद्र,राजकुमार यादव, मीनाक्षी उनियाल, नरेन्द्र खुराना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English